फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All petrol pump will close due to Bharat bandh in dehradun

देहरादून: भारत बंद पर पुलिस ने चार जोन में बांटा शहर, तीन घंटे बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप

Mon, 10 Sep 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Sep 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
All petrol pump will close due to Bharat bandh in dehradun
petrol pump

महंगाई और तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस के भारत बंद आंदोलन को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रहेगी। वहीं स्थिति देखते हुए शहर में तीन घंटे के लिए पेट्रोल पंपों को भी बंद रखा गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने पुलिस को बाजारों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान शहर को चार जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए कई जगहों पर दंगा नियंत्रक वाहन और पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया है। इस दौरान व्यापारिक गतिविधियां भी बंद रहेंगी। आंदोलन के चलते शहरभर में पेट्रोल पंप भी दोपहर तक बंद रहेंगे। ऑल इंडिया पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सचिव अमरजीत सिंह सेठी का कहना है कि सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक पेट्रोल पंपों को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

All petrol pump will close due to Bharat bandh in dehradun
bharat bandh

इसके बाद भी यदि कोई विवाद या उग्र आंदोलन की स्थिति बनी तो आगे फैसला लिया जाएगा। देव भूमि उद्योग उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक उमेश अग्रवाल का कहना है कि वे बंद को समर्थन नहीं दे रहे हैं। यदि कोई व्यापारी अपनी इच्छा से प्रतिष्ठानों को बंद रखता है तो इसका विरोध भी नहीं किया जाएगा।

इधर, इस आंदोलन को देखते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने भी पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। चीता मोबाइल के अलावा दो-दो सिपाही हर वक्त गश्त करेंगे।

एसएसपी ने बताया कि सोमवार को देहरादून शहर को चार जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। पूरे शहर में चार सीओ, 11 एसओ, 65 सब इंस्पेक्टर, 16 महिला सब इंस्पेक्टर, छह हेड कांस्टेबल, 200 कांस्टेबल, 60 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा तीन कंपनी एक सेक्शन पीएसी को भी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed