फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All India Public Sector Athletics Meet 2024-25 was

Dehradun News: 10,000 मीटर दौड़ में एलआईसी के कालीदास अव्वल

Thu, 17 Oct 2024 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
All India Public Sector Athletics Meet 2024-25 was
Iअखिल भारतीय पब्लिक सेक्टर एथलेटिक्स मीट 2024-25 का हुआ उद्घाटनI
विज्ञापन




अखिल भारतीय पब्लिक सेक्टर एथलेटिक्स मीट 2024-25 का बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में उद्घाटन हुआ। 10 हजार मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में एलआईसी के कालीदास हिरवे ने प्रथम, संदीप कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।



वहीं, 400 मीटर दौड़ में कोल इंडिया के राजकुमार, केनरा बैंक की इंचारा एनएस ने प्रथम, श्रीकृष्ण, बीएसएनएल की मीना कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में एलआईसी के धर्मवीर, इंचारा एनएस ने प्रथम और वी राहुल, एलआईसी की नीता मैथ्यू ने द्वितीय स्थान पाया। 100 मीटर बाधा दौड़ में एलआईसी के ए योगेश, कोल इंडिया लिमिटेड की कमलिनी नायक ने प्रथम, विमान पत्तन प्राधिकरण के विनोद कुमार, जानकी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बीएसएनएल के मोहन ठाकुर प्रथम, एलआईसी के अमित त्यागी द्वितीय रहे। महिला वर्ग में एलआईसी की शाहेजहानी प्रथम और कोल इंडिया की मानविता द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


हैमर थ्रो में एलआईसी के जानिसार अख्तर और सोनम प्रथम, कोल इंडिया के प्रवीण चंद्र मिश्रा और इंदुबाला द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में एलआईसी के धीरज मिश्रा ने बाजी मारी। कोल इंडिया के अशरफ खान द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में एलआईसी की जॉयलिन लोगो प्रथम और बीएसएनएल की मीना कुमारी द्वितीय रहीं। 400 मीटर रिले में टीम एलआईसी प्रथम और टीम राष्ट्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वितीय रही। महिला वर्ग में केनरा बैंक की टीम प्रथम और एलआईसी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले प्रतियोगिता की आयोजक संस्था एलआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पीएस नेगी ने विभिन्न संस्थानों की टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) नवीन कुमार ने विचार रखे। इस मौके पर आनंद सिंह रावत, भूपेश अग्रवाल, राजेश कपूर, बृजमोहन देवली, आशीष वशिष्ठ, असित जैन एवं भूपेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed