{"_id":"6522bd451d013b576e023905","slug":"all-india-police-science-congress-in-dehradun-fact-check-unit-will-formed-to-deal-social-media-challenges-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस: सोशल मीडिया की चुनौतियों से निपटने के लिए बनेंगी फैक्ट चेक यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस: सोशल मीडिया की चुनौतियों से निपटने के लिए बनेंगी फैक्ट चेक यूनिट
Sun, 08 Oct 2023 08:09 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Oct 2023 08:09 PM IST
सार
ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस के दूसरे दिन आंतरिक सुरक्षा और सोशल मीडिया की चुनौतियों पर सत्र आयोजित हुआ।
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने के लिए इन दिनों विदेशी ताकतें भी सोशल मीडिया का उपयोग कर रही हैं। कानून व्यवस्था भी इससे प्रभावित होती हैं। स्पेशल डायरेक्टर आईबी ने ऐसे में सभी राज्यों में पुलिस फैक्ट चेक यूनिट की स्थापना पर जोर दिया, ताकि समय रहते सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले संदेशों की असलियत सामने लाई जा सके।
विज्ञापन
ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस के दूसरे दिन आंतरिक सुरक्षा और सोशल मीडिया की चुनौतियों पर सत्र आयोजित हुआ। इसमें स्पेशल डायरेक्टर ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर प्रस्तुतीकरण दिया। कहा, असामाजिक तत्व अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। इसमें देखा गया है कि कई प्रदर्शन काबू से बाहर हो जाते हैं।
विज्ञापन
UKPSC: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, आयोग ने निकाली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, पढ़ें कहां कर सकते हैं अप्लाई
विज्ञापन
इस मौके पर साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जम्मू और कश्मीर के इंचार्ज आईपीएस संदीप चौधरी ने भी केमिकल, बॉयोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर खतरों पर विचार रखे। कहा, इस विषय पर समय से पहले ही तैयारी करने की जरूरत है। नेशनल फोरेंसिक साइंस विवि के सहायक प्रोफेसर स्वीकार लामा ने भीड़ नियंत्रण, भीड़ मनोविज्ञान पर प्रस्तुतीकरण दिया।