फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All employees of uttarakhand will on strike from monday

देहरादून: सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे प्रदेशभर के कर्मचारी

Sun, 26 Aug 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Aug 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
All employees of uttarakhand will on strike from monday
हड़ताल

13 सूत्रीय मांगें पूरी न होने से सोमवार से प्रदेश में कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। संयुक्त मोर्चा का कहना है कि सरकार व शासन कर्मचारियों की मांगों को लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं। जिस कारण कर्मचारियों को अपने हितों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक प्रहलाद सिंह और प्रवक्ता अरुण पांडेय ने कहा कि सरकार व शासन से लंबित मांगों पर हुई वार्ता के बावजूद आज तक कर्मचारियों को कुछ हासिल नहीं हुआ है। कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मोर्चा को दिए गए आश्वासन के बावजूद अधिकारी शासनादेश जारी करने के बजाए मांगों को लटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन विभागों के कर्मचारी होंगे शामिल
संयुक्त मोर्चा से संबद्ध ग्राम्य विकास, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, अर्थ एवं संख्या, राजस्व, आबकारी, खाद्य रसद, वन के साथ परिवहन निगम, ऊर्जा निगम, जल निगम, वन निगम, जल संस्थान, एमडीडीए, जिला पंचायत एवं विभिन्न स्थानीय निकायों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed