फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alisha chauhan participate in Mister and Miss India grand finale contest

मिस्टर एंड मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में पहुंची उत्तराखंड की बेटी, टिकी सबकी निगाहें

Tue, 30 Jan 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 30 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Alisha chauhan participate in Mister and Miss India grand finale contest
Alisha chauhan

ड्रीम प्रोडक्शन हाउस दिल्ली की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया प्रतियोगिता में कोटद्वार की बेटी अलिशा चौहान का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है। फिल्म सिटी नोयडा में 30 और 31 जनवरी को प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


अलीशा का चयन फाइनल मुकाबले के लिए किए जाने पर उसके परिजन और क्षेत्र के युवा उत्साहित हैं। अमर उजाला से भेंट में अलिशा ने बताया कि उसके पिता हरीश चौहान पूर्व सैनिक और माता हेमा चौहान गृहिणी हैं। उनके मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। उसे बचपन से मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक था, जिसमें उसके परिजनों ने उसका पूरा साथ दिया।
विज्ञापन


बताया कि ड्रीम्स प्रोडक्शन हाउस की ओर से यह प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसके अनेक ऑडिशन देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए गए। कई राउंड होने के बाद 30 और 31 जनवरी को प्रतियोगिता का फाइनल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेता को पांच लाख रुपये और पंजाबी फिल्म में काम करने का मौका दिया जाएगा। कहा कि उसका सपना बॉलीवुड में काम कर शहर और अपने माता पिता के सपनों को साकार करते हुए कोटद्वार का नाम रोशन करने का है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed