फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alcohol Drinker Husband beaten wife and killed  

जरा सी बात पर टोका तो बेरहम पति ने पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा हो गई मौत, ये थी वजह 

Sat, 06 Oct 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खानपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Alcohol Drinker Husband beaten wife and killed  
फाइल फोटो
जरा सी बात पर पत्नी ने पति को टोक दिया तो पति हैवान बन बैठा। उसने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह से पीटा कि पत्नी ने दम तोड़ दिया। एक माह पहले पति की पिटाई से घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान देहरादून के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक देहरादून पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। सहारनपुर जनपद की एक युवती की शादी लगभग आठ वर्ष पहले खानपुर थाना क्षेत्र के युवक से हुई थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि विवाहिता का पति नशे का आदी है। वह कोई कामकाज भी नहीं करता है। आरोप है कि एक माह पहले पत्नी ने शराब पीने से रोका तो उसने महिला की बुरी तरह पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी

आरोप है कि पति ने पत्नी का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की थी, जिसके बाद हालत गंभीर होने पर महिला का देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था।

शुक्रवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान और महिला के भाई ने उसकी मौत की पुष्टि की है। देहरादून पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी रही थी।

खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत की जानकारी मिली है। उसके परिजन तहरीर देंगे तो पहले मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed