फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alas! The Suraj helmet is worn

जान देकर चुकानी पड़ी गलती की सजा

Fri, 23 Aug 2013 10:53 AM IST
अमर उजाला, नवल यादव, डोईवाला, (देहरादून)
अमर उजाला, नवल यादव, डोईवाला, (देहरादून) Updated Fri, 23 Aug 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
Alas! The Suraj helmet is worn
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर विक्रम और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और विक्रम में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद विक्रम चालक मौके से फरार हो गया।

सिर पर लगी गंभीर चोट
चिकित्सकों के मुताबिक बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

गुरुवार की रात हाईवे पर नुन्नावाला के समीप छिद्दरवाला की ओर से आ रही एक बाइक की डोईवाला से लालतप्पड़ जा रहे तेज रफ्तार विक्रम से भिड़ंत हो गई।

बाइक के परखच्चे उड़े
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सूरज (28) पुत्र प्रेम सिंह निवासी खांडगांव, रायवाला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में विक्रम में सवार भूरे लाल (30) पुत्र चैतराम निवासी लालतप्पड़, पवन कुमार (30) पुत्र रामलाल और विरम सिंह (22) पुत्र हुकूम सिंह निवासी भानियावाला घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जौलीग्रांट अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

पत्नी को लेने जा रहा था सूरज
पुलिस के मुताबिक खैरीखुर्द श्यामपुर में निर्मल आई इंस्टीट्यूट में कार्यरत सूरज भानियावाला अपने ससुराल पत्नी को लेने आ रहा था। बताया कि उसकी पत्नी बुधवार को रक्षाबंधन के लिए मायके आयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मृतक की दो बेटियां हैं।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed