फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alaknanda Hotel will handover to uttarakhand soon said up Irrigation Minister

हरिद्वार: यूपी के सिंचाई मंत्री बोले, उत्तराखंड को जल्द सौंपेंगे अलकनंदा होटल

Sat, 02 Dec 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 02 Dec 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
  Alaknanda Hotel will handover to uttarakhand soon said up Irrigation Minister

उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु  शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान धर्मपाल सिंह और शंकराचार्य महाराज के बीच कई अहम मुद्दों पर वार्ता हुई। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल को शीघ्र ही उत्तराखंड सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह कनखल स्थित जगद्गुरुआश्रम पहुंचे और ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर प्रकाशानंद महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश में नगर निकायों में मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों व जनता को दी गई सुरक्षा का रिजल्ट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने यूपी सिंचाई विभाग की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अलकनंदा होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अलकनंदा होटल को शीघ्र ही उत्तराखंड को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने धनौरी से रुड़की तक पुरानी गंगनहर को उत्तराखंड को सौंपने की बात से इंकार किया।


उन्होंने नहरों की सफाई कार्य में हुए घोटाले पर समिति बनाकर जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई के लिए जारी हुए सौ करोड़ रुपये को रोक दिया गया है। संबंधित जिलाधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार पिछली सरकारों के आधे अधूरे कार्योँ को पूरा कर रही है। मध्य गंगा परियोजना, सरयू नदी परियोजना, केन बेतवा परियोजना, जमरानी बांध आदि को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed