फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akshit and Anandita became fencing champions

Dehradun News: अक्षित व आनंदिता बने तलवारबाजी के चैंपियन

Tue, 10 Feb 2026 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Akshit and Anandita became fencing champions
- मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेले गए फेंसिंग के खिताबी मुकाबले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत मंगलवार को अंडर-14 व 19 बालक व बालिका वर्ग में फेंसिंग के खिताबी मुकाबले खेले गए। अंडर-14 के दोनों वर्गों में दून के एथलीट ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में आयोजित हुई तलवारबाजी की प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब देहरादून के अक्षित कुमार और बालिका वर्ग में दून की आनंदिता सैनी के नाम रहा। वहीं, बालक इप्पी वर्ग में हरिद्वार के अर्णव ने ऊधमसिंह नगर के यशवर्धन सिंह को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सेबर वर्ग में देहरादून के यशवर्धन सिंह ने टिहरी के आर्यष गौड़ को हराकर स्वर्ण जीता। बालिका इप्पी वर्ग में नैनीताल की श्रद्धा जोशी ने देहरादून की सुनैना बिष्ट को हराकर स्वर्ण हासिल किया। सेबर वर्ग में देहरादून की प्रकम्या कौठारी ने ऊधमसिंह नगर की पंखुड़ी शुक्ला को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अंडर-19 बालक वर्ग में देहरादून के शौर्य गैरोला ने पहला स्थान हासिल किया। इप्पी वर्ग में हरिद्वार के अक्षत पुंडीर ने देहरादून के अविरल कुमार झा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेबर वर्ग में हरिद्वार के अनिरूद्ध डबरालह ने देहरादून के अंश भट्ट को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग में देहरादून की शायना बिष्ट ने प्रथम प्राप्त किया। इप्पी वर्ग में देहरादून की भावना टाकुली ने ऊधमसिंह नगर की परी शर्मा को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। सेबर वर्ग में देहरादून की आकांक्षा राठौर ने दून की ही दिविशी रावत को हराकर स्वर्ण पदक जीता। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अपर निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed