फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akshay Kumar in Mussoorie for film shoot suffers back strain treatment underway at guest house Uttarakhand

मसूरी: फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे अक्षय कुमार, सेट सजकर तैयार, ढाबे पर रुके दिखे तो लगी फैंस की भीड़

Thu, 15 Oct 2026 12:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 15 Oct 2026 12:08 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग मसूरी में शुरू कर दी है। यहां एक होटल में अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए होटल में पर्यटकों की भीड़ जुटी, लेकिन शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वह प्रशंसकों से मुलाकात नहीं कर सके।

विज्ञापन
Akshay Kumar in Mussoorie for film shoot suffers back strain treatment underway at guest house Uttarakhand
शूटिंग के लिए पहुंचे अक्षय कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ों की रानी मसूरी में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं।  बृहस्पतिवार को अभिनेता एक होटल में शूटिंग करते नजर आए। इस दौरान अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ भी फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। होटल में शूटिंग की जानकारी मिलते ही पर्यटकों में अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने को लेकर उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

अक्षय कुमार की मौजूदगी की सूचना मिलते ही होटल में पर्यटकों की भीड़ जुट गई। लोग अभिनेता को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। अक्षय कुमार प्रशंसकों से मुलाकात नहीं कर सके। इससे उनकी एक झलक पाने पहुंचे कुछ प्रशंसकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को भी मसूरी में फिल्म की शूटिंग की तैयारी की गई थी। सुबह करीब नौ बजे होटल के नजदीक सेट तैयार कर लिया गया था, लेकिन कुछ देर बाद सेट हटा दिया गया और शूटिंग नहीं हो सकी। होटल व्यवसायी विशाल अग्रवाल ने बताया था कि उनके होटल के नजदीक शूटिंग के लिए सेट लगाया गया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  मानसून विदा, फिर भी नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, खराब मौसम के कारण केदारनाथ में हेली सेवा रोकी

उस समय अभिनेता की पीठ में खिंचाव आने के कारण शूटिंग रुकने की बात सामने आई थी। उनके गेस्ट हाउस में उपचार किए जाने की जानकारी भी मिली थी, हालांकि स्थानीय लाइन प्रोड्यूसर मनोज खरोला ने इस संबंध में जानकारी देने से इनकार कर दिया था।

मसूरी पहुंचने से पहले अक्षय कुमार एक स्थानीय ढाबे पर भी रुके थे। वहां उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई थी। अभिनेता ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। फिल्म की शूटिंग मसूरी के अलावा देहरादून स्थित एफआरआई और ऋषिकेश में भी प्रस्तावित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed