फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akshay Kumar and Raashi Khanna shoot for film on Mall Road Mussoorie crowd of fans gathered

मसूरी: अक्षय कुमार और राशि खन्ना ने माल रोड पर की फिल्म की शूटिंग, एक झलक पाने को बेताब दिखे फैंस

Thu, 15 Oct 2026 04:36 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 15 Oct 2026 04:36 PM IST
सार

मौसम साफ रहने के बाद फिल्म यूनिट की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग किए जाने की योजना है। इससे आने वाले दिनों में मसूरी के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी फिल्म की शूटिंग देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Akshay Kumar and Raashi Khanna shoot for film on Mall Road Mussoorie crowd of fans gathered
मसूरी में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना ने मसूरी के माल रोड और लाइब्रेरी चौक पर फिल्म की शूटिंग की। दोनों सितारों की एक झलक पाने के लिए शूटिंग स्थल पर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। हालांकि, शूटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की स्पष्ट तस्वीरें नहीं ले सके।

विज्ञापन


मौसम साफ रहने के बाद फिल्म यूनिट की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग किए जाने की योजना है। इससे आने वाले दिनों में मसूरी के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी फिल्म की शूटिंग देखने को मिल सकती है। बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से शहर में फिल्म शूटिंग को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन


उत्तराखंड:  मानसून विदा, फिर भी नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, खराब मौसम के कारण केदारनाथ में हेली सेवा रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इससे पहले बुधवार को भी मसूरी में फिल्म की शूटिंग की तैयारी की गई थी। सुबह करीब नौ बजे होटल के नजदीक सेट तैयार कर लिया गया था, लेकिन कुछ देर बाद सेट हटा दिया गया और शूटिंग नहीं हो सकी। होटल व्यवसायी विशाल अग्रवाल ने बताया था कि उनके होटल के नजदीक शूटिंग के लिए सेट लगाया गया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  मानसून विदा, फिर भी नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, खराब मौसम के कारण केदारनाथ में हेली सेवा रोकी

उस समय अभिनेता की पीठ में खिंचाव आने के कारण शूटिंग रुकने की बात सामने आई थी। उनके गेस्ट हाउस में उपचार किए जाने की जानकारी भी मिली थी, हालांकि स्थानीय लाइन प्रोड्यूसर मनोज खरोला ने इस संबंध में जानकारी देने से इनकार कर दिया था।

मसूरी पहुंचने से पहले अक्षय कुमार एक स्थानीय ढाबे पर भी रुके थे। वहां उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed