{"_id":"575a8b114f1c1b23379c63b6","slug":"akshat-gupta-s-ashes-were-flows-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: गंगा में प्रवाहित की गई IAS अक्षत गुप्ता की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गंगा में प्रवाहित की गई IAS अक्षत गुप्ता की अस्थियां
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Jun 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
Udham Singh Nagar DM, akshat gupta
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर जिले में डीएम के पद पर तैनात रहे अक्षत गुप्ता (39) की अस्थियां हरिद्वार में प्रवाहित की गई। नोएडा स्थित जीआईपी मॉल में हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर स्व. अक्षत गुप्ता की अस्थियां विसर्जित की गईं। इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। देहरादून से भी कई अधिकार हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन
नोएडा स्थित जीआईपी मॉल में हार्ट अटैक आने से अक्षत गुप्ता की मौत हो गई थी। उन्हें एंबुलेंस से सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बताया जा रहा है कि वह जीआईपी मॉल में खाना खाने गए हुए थे। खाना खाने के बाद उन्हें हार्ट अटैक पड़ा।
विज्ञापन
कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन व पारिवारिक मित्र डा. वरुण भार्गव ने अक्षत गुप्ता की मौत की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि अक्षत गुप्ता को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
बता दें कि विगत 31 मई को अक्षत गुप्ता का तबादला देहरादून गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग में एमडी पद पर हुआ था। दो जून से छुट्टी लेकर वह नोएडा चले गए थे।
वीडियो देखें...