फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad workers demonstrated

Dehradun News: परीक्षा व्यवस्था से छात्र नाराज, नियंत्रक का फूंका पुतला

Thu, 24 Oct 2024 02:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad workers demonstrated
Iपरीक्षा फार्म नहीं भरे जाने और परिणामों में त्रुटियों का आरोपI
विज्ञापन




डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा फार्म नहीं भरे जाने व परिणामों में त्रुटियों का आरोप लगाते हुए परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका।




एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्थाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्हाेंने कहा कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि 18 से 28 अक्टूबर तक निर्धारित की थी, लेकिन 23 अक्तूबर तक भी छात्र-छात्राओं के फार्म नहीं भरे जा रहे हैं। इससे उन्हें भविष्य की चिंता सता रही है। इसी प्रकार बीएससी रसायन विज्ञान के सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में फेल कर दिया गया है। इसके अलावा परीक्षा परिणामों में काफी त्रुटियां देखने में आ रही हैं। कहा कि इस प्रकार की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रसंघ कई बार कुल सचिव व परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, सचिव प्रियांशु चौहान, पलक, तुषार कपूर, प्रवीन सुमाण, राहुल विद्वान, ऐनम, रजत नौटियाल, अरुण चौहान, विक्की पंवार, मनीष चौहान, विकेश चौहान, सूरज शाह, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed