फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   akhada parishad take action on fraud baba.

रामपाल से आहत हुए संत, पाखंडियों की बनेगी लिस्ट

Fri, 21 Nov 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 21 Nov 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
akhada parishad take action on fraud baba.

रामपाल प्रकरण से आहत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ऐसे पाखंडियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने जा रही है। परिषद देश भर में फैले फर्जी बाबाओं की सूची तैयार कराएगी।

विज्ञापन


छानबीन के बाद जो नाम संदिग्ध पाए जाएंगे उन्हें देश के सभी जिलों के डीएम को भेजा जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार से सीधी कार्रवाई की मांग भी अखाड़ा परिषद करेगी।
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास ने बताया कि संतों का वेश धारण कर कई कालनेमी आश्रमों में छिपे हुए हैं। वर्षों से उनकी हरकतें सामने आ रही हैं। आसाराम और रामपाल संत वेश में कालनेमि थे। ऐसे बाबाओं के खिलाफ अखाड़ा परिषद जल्द ही सख्त कदम उठाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी राज्यों की इकाइयों से कहा जा रहा है कि फर्जी बाबाओं की सूची जिलावार तैयार कर अखाड़ा परिषद को भेजी जाए। ऐसे बाबाओं को कदापि देश में नहीं रहने दिया जाएगा, जो केवल पेट भरने के लिए भगवा रूप धारण कर रहे हैं।

कुंभ में पारित करेंगे सख्त प्रस्ताव

akhada parishad take action on fraud baba.

गंगा सागर से फोन पर ज्ञानदास ने बताया कि धर्मभीरू जनता को असली और नकली का भेद समझाना होगा। संत वेश धारण करने वाला हर व्यक्ति संत नहीं होता। खुद हरिद्वार जैसे तीर्थ पर कई कालनेम‌ि विराजमान हैं। अयोध्या, प्रयाग, नासिक, उज्जैन, द्वारिका, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम आदि में भी फर्जी बाबा छिपे हुए हैं।

उन सभी की सूची जिलों के डीएम और एसएसपी को भेजकर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार से संतों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर सीधे कार्रवाई का आग्रह करेगा। संत जगत की बदनामी से अखाड़ा परिषद बेहद आहत है।

बोले महामंत्री
फर्जी बाबाओं को रोकने के लिए अखाड़ा परिषद संतों की अन्य इकाइयों के साथ मिलकर नासिक कुंभ में एक सख्त प्रस्ताव पारित करेगी। अखाड़ा परिषद की बैठक में भी ऐसे ठगों को सबक सिखाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। अब समय आ गया है कि चुप नहीं रहा जा सकता। रामपाल ने सारे संत समाज के मुंह पर कालिख पोतने का काम किया है। ऐसे साधु-संत कभी बाहर नहीं आने चाहिए।
-श्रीमहंत हरिगिरि, महामंत्री, अखाड़ा परिषद।

चुप्पी का उठा रहे फायदा
साधु-संतों की संस्थाएं आपसी मसलों में वक्त बर्बाद करती है। वास्तविक काम फर्जी साधुओं को ठिकाने लगाने का है। आसाराम और रामपाल ही नहीं और भी कई साधु तत्काल जेल में होने चाहिए। हरियाणा की धरती पर फर्जी साधुओं की फसल खूब फल-फूल रही है। समय आ गया है कि षडदर्शन संतों की तमाम संस्थाएं सक्रिय होकर भारतीय समाज को भ्रमित होने से बचाएं, अन्यथा धर्म का बहुत ह्रास हो जाएगा।
-बाबा हठयोगी दिगंबर, राष्ट्रीय प्रवक्ता, संत समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed