{"_id":"695691f2c05078c0e609bbfb","slug":"akash-has-been-selected-for-the-national-kabaddi-competition-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-127884-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आकाश चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आकाश चयनित
जूनियर कबड्डी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित आकाश नेगी। स्रोत विद्यालय
Link Copied
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज के छात्र आकाश नेगी का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उसके चयन से विद्यालय में उत्साह व हर्ष का वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन
एसजीएफआई स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की नेशनल जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय का छात्र आकाश नेगी उत्तराखंड की टीम की ओर से प्रतिभाग करेगा। तेलंगाना के बयाराम में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता सात से 11 जनवरी तक आयोजित होगी। प्रधानाचार्य अरुण डबराल व क्रीड़ा प्रभारी कुंवर सिंह राय ने छात्र के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा उसके प्रदर्शन से विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर भरत सिंह चौहान, सरिता सैनी, शूरवीर सिंह तोमर, कुशालानंद पुरोहित, विनतोष गैरोला, चेतन रमोला, सरिता बिजल्वाण, कमल बिष्ट, कृष्णा जोशी, सुमित लखारवाल, सुमित कुमार, रविंद्र कुमार, इंद्रजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।