फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   akash got sword of honour in rimc 179th graduation ceremony.

RIMC की 179वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी, आकाश को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर

Thu, 02 Jun 2016 04:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Jun 2016 04:05 AM IST
सार

  • -आरआईएमसी में 179वें कोर्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन
  • -विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स हुए सम्मानित

विज्ञापन
akash got sword of honour in rimc 179th graduation ceremony.
आकाश सरबन - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज(आरआईएमसी) में 179वें कोर्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कालेज के कैडेट सेक्शन कमांडर आकाश सरबन घोष को सबसे प्रतिष्ठित स्वॉर्ड आफ ऑनर सम्मान से नवाजा गया। अन्य विधाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


जीओसी 14 रेपिड(एस) मेजर जनरल एससी मोहंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आरआईएमसी कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा ने कालेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कैडेट सेक्शन कमांडर आकाश सरबन घोष को स्वॉर्ड आफ ऑनर दिया गया। वैवेल स्वॉर्ड का खिताब कैडेट सेक्शन कमांडर निर्भय कुमार को दिया गया।
विज्ञापन


इन्हें मिली ट्रॉफियां
मेजर जनरल मनोहरन ट्रॉफी कैडेट श्रांग वत्स को दी गई। ले. जन. एसएस ढ़िल्लन ट्रॉफी कैडेट सेक्शन कमांडर एल माओरंगथम को दी गई। कर्नल डीएच परब ट्रॉफी कैडेट एनसीओ अर्पित गर्ग को दी गई। बेस्ट लीडरशिप का खिताब कैडेट कैप्टन दिव्यम द्विवेदी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने सभी कैडेटों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि यह तो महज एक शुरुआत है। बहादुरी भरे इस कॅरियर में उन्हें अभी बहुत आगे तक जाना है। इस अवसर पर भारी संख्या में कैडेट मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed