अकाली दल के बड़े नेता के विवादित बोल, कहा 'पाक को ‘पसंद’ करना गुनाह नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) यूथ विंग के राष्ट्रीय महासचिव मनबीर सिंह ग्रेवाल ने एक बार फिर खालिस्तान की मांग के समर्थन में कहे विवादित बोल से बवाल उठ खड़ा हुआ है।
मनबीर सिंह ने यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान को लाइक करना या उसका समर्थन करना कोई जुर्म नहीं है। न ही कानून में ऐसा कोई प्रावधान है।
खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर को फेसबुक पर शेयर करने और पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे पोस्ट करने के मामले में शुक्रवार को ऋषिकेश से गिरफ्तार खालिस्तान समर्थक जगजीत सिंह जग्गा के समर्थन में दून पहुंचे ग्रेवाल ने शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस की।
जग्गा की गिरफ्तारी को पूरी तरह से पुलिस की गुंडागर्दी
मनबीर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि अगर पाकिस्तान में सिक्ख समाज के लिए कुछ अच्छा हुआ है और किसी सिक्ख ने उसका समर्थन करते हुए पाकिस्तान की तारीफ कर दी तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
ग्रेवाल यहीं नहीं रुके और कहा कि सिक्खों के साथ देश में हमेशा ज्यादती हुई है। हिंदुओं के लिए हिंदुस्तान मिला, मुसलमानों को पाकिस्तान सिक्खों को क्या मिला? ग्रेवाल ने कहा कि, खालिस्तान बोलना, लिखना, नारे लगाना, मीटिंग करनी, प्रचार करना या खालिस्तान के मुद्दे पर चुनाव लड़ना कोई अपराध नहीं है।
इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय भी वर्ष 2008 में निर्णय दे चुका है। उनका दल खालिस्तान की मांग करता आ रहा है और करता रहेगा।
ग्रेवाल ने जगजीत सिंह जग्गा की गिरफ्तारी को पूरी तरह से पुलिस की गुंडागर्दी करार दिया। उन्होंने कहा कि जगजीत का न तो बब्बर खालसा और न ही आईएसआई से कोई संबंध है। पुलिस के पास भी इसका कोई सबूत नहीं है।