{"_id":"4eb4ad08f1eba1335531afa317e19380","slug":"ak-antony-statement-on-border-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम चुप हैं... इसे कमजोरी न समझे कोईः एंटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम चुप हैं... इसे कमजोरी न समझे कोईः एंटनी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Dec 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी मुल्कों से सीमा विवादों का समाधान रक्षा मंत्री एके एंटनी वार्ता के माध्यम से मानते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति की नीति को हमारी कमजोरी न समझी जाए।
विज्ञापन
भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम
राजधानी देहरादून में रक्षामंत्री एके एंटनी ने सीमा पार से होने वाली घुसपैठ पर साफ किया कि सीमा विवादों से निपटने में भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम है। भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में पहुंचे एंटनी ने कहा कि पड़ोसी मुल्कों से सीमा संबंधी विवादों का शांतिपूर्ण हल निकालने की नीति अपना रहे हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री एंटनी ने कहा कि हमारी नीति पड़ोसी देशों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की है, लेकिन हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखना जानते हैं। उन्होंने कहा कि हम वार्ता कर चीन और पाकिस्तान से सीमा विवादों को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
सामरिक लिहाज से अफगानिस्तान की मदद
सीमा पर घुसपैठ के सवाल पर उन्होंने कहा कि सैन्य तरीके से जवाब देने में हम सक्षम है। अफगानिस्तान सरकार के 2014 में नाटो सेनाओं के हटने के बाद सैन्य मदद की मांग पर एंटनी ने बताया कि दोनों देशों के बीच दो वर्ष पहले संधि हुई है।
सामरिक लिहाज से अफगानिस्तान की मदद की जा रही है। उनकी हथियारों से संबंधित मांग पर भी हम विचार कर रहे हैं। सेना को अपग्रेड करने के सवाल पर एंटनी बोले कि यह निरंतर प्रक्रिया है जिसपर सरकार बढ़ी गंभीरता से कार्य कर रही है। सेना की मार्डनाइजेशन की प्रक्रिया बढ़ी तेजी से चल रही है।