फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ajay bhatt blame congress to broke bjp mla.

कांग्रेस एक विधायक ले गई, देखिए उनके कितने आते हैं: भट्ट

Sat, 11 Jun 2016 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Jun 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
ajay bhatt blame congress to broke bjp mla.
अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव से ठीक पहले अपना एक विधायक गंवाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोला। राज्यसभा सीट के लिए मतदान देने के बाद विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस धनबल से हमारा एक विधायक ले गई है।

विज्ञापन


कहा कि वे हमारा एक ले गए हैं देखिए उनके कितने आते हैं। इसके बाद अजय भट्ट भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने इलाहाबाद रवाना हो गए।

राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के हाथों मात खाने से भाजपा तिलमिलाई हुई है। शनिवार को देहरादून स्थित विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गोयल को वोट देने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोला। साथ ही दावा किया भाजपा के सभी विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गोयल को वोट दिया है।

विज्ञापन

कार्यकारिणी बैठक में भाग लेने इलाहाबाद रवाना हुए भट्ट

ajay bhatt blame congress to broke bjp mla.
अजय भट्ट - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी विचारधारा कांग्रेस से नहीं मिलती इसलिए हमने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला लिया है। कहा कि जीत हार का निर्णय मतगणना के बाद होगा। 

आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमारा विधायक तोड़ा है। कांग्रेस पर पैसा देकर विधायक तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा किवे हमारा एक ले गए हैं देखिए उनके कितने आते हैं।

इसके बाद अजय भट्ट इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए। कहा कि वह पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने और भाजपा विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को वोट दिया है। चुनाव में कौन जीतेगा यह मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed