{"_id":"57d1c9604f1c1be40c3173ce","slug":"ajay-bhatt-asked-cm-resign-on-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते डेंगू पर भट्ट ने सरकार पर बोला हमला, मांगा CM को इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते डेंगू पर भट्ट ने सरकार पर बोला हमला, मांगा CM को इस्तीफा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
ajay bhatt
- फोटो : amar ujala
डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने डेंगू की रोकथाम के लिए समय पर आवश्यक प्रबंध नहीं किए, जिसका परिणाम जनता को भुगतना पड़ रहा है। डेंगू पीड़ितों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान भट्ट ने कहा कि सरकारी अस्पतालों के रिकार्ड के मुताबिक डेंगू के 756 मामले सामने आए हैं। जिसमें से अकेले देहरादून में डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या 709 है। उन्होंने कहा कि यह सरकारी आंकड़े हैं। जबकि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है। सरकारी अस्पतालों मे%E
विज्ञापन