दूनवासियों को जाम के झाम से मिलेगी निजात, आज से अजबपुर फ्लाईओवर पर भरें फर्राटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से देहरादून की जनता को हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर जाम के झाम से छुटकारा मिल जाएगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अजबपुर फ्लाईओवर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। आज से इस पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं।
सीईओ नेशनल हाईवे हरिओम शर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो गया है। इस फ्लाईओवर के बनने से आईएसबीटी से रिस्पना पुल तक का सफर आसान हो जाएगा। जिससे लोग जाम में नहीं फंसेंगे।
बता दें, अजबपुर फ्लाईओवर की लागत करीब 70 करोड़ रुपये है। जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, वह इसे करीब 50 करोड़ रुपये में बना रही है।
ऐसे में विभाग को जो भी धनराशि बचेगी, उसे अन्य निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। फोरलेन फ्लाईओवर की लंबाई करीब 900 मीटर है। उधर, आईएसबीटी के पास वाई-शेप फ्लाईओवर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है।
इस महीने के अंत तक इसका कार्य भी पूरा होने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर चालू होने के बाद हरिद्वार रोड की तरफ से सहारनपुर-दिल्ली जाने वाला यातायात ऊपर से ही गुजर सकेगा। इससे आईएसबीटी पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।