फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aite Nite Rakhia Deva folk song based on Baransh

Dehradun News: बरांश यात्रा पर आधारित गीत का विमोचन

Tue, 08 Aug 2023 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Aite Nite Rakhia Deva folk song based on Baransh
24 घंटे में 10 हजार से अधिक लोगों ने देखा
विज्ञापन


मथेऊ गांव में विराजमान शिलगुर देवता की 31 वर्ष बाद बरांश यात्रा पर आधारित आइते निते राखिया देवा लोक गीत का बीते रविवार को विकासनगर में विधिवत विमोचन किया। मात्र 24 घंटे में दस हजार से अधिक लोग इस गीत को देख चुके हैं।

जौनसार बावर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध एवं वरिष्ठ लोक गायक डिमोऊ गांव निवासी सीताराम चौहान ने गीत को गाया है। सिली खत के मथेऊ गांव में विराजमान शिलगुर देवता 31 वर्ष बाद हिमाचल प्रदेश की चूड़धार और हरिद्वार में शाही स्न्नान के लिए गए थे। यात्रा के वर्णन पर आधारित लोक गीत का विकासनगर स्थित एक स्टूडियो में विधिवत यू ट्यूब चैनल पर अपलोड कर विमोचन किया गया।
विज्ञापन




गीत युवा गीतकार श्याम सिंह चौहान ने लिखा है। उन्होंने बताया कि मथेऊ गांव के लोगों के विशेष आग्रह पर उन्होंने इस देव हारुल कि रचना की है। इस देव हारुल में बरांश यात्रा और देवता के पुनः नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होने का वर्णन किया है। देवता के बजरी ध्यान सिंह चौहान, स्याणा हाकम सिंह चौहान, प्रधान राजेंद्र चौहान, राकेश चौहान और राहुल चौहान और समस्त मथेऊ गांव के लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed