फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Airport: Drivers protested against the increase in parking fees

एयरपोर्ट : पार्किंग शुल्क बढ़ाने के विरोध में चालकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Apr 2025 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Airport: Drivers protested against the increase in parking fees
देहरादून एयरपोर्ट पर सोमवार से पार्किंग शुल्क बढ़ा दिया गया है। जिसके विरोध में टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन किया। इनोवा टैक्सी मैक्सी चालक मालिक एसोसिएशन और दूसरी टैक्सी यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने टोल बैरियर पर जाकर प्रदर्शन करते हुए बढे़ हुए पार्किंग शुल्क का विरोध किया। एयरपोर्ट पर जाने और आने वाले दोनों मार्गो से टोल हटा दिया। उपाध्यक्ष अवतार सिंह भगत ने कहा कि प्रदेश में करीब तीन माह चारधाम यात्रा चलती है। जिसमें स्थानीय टैक्सी चालक अपना रोजी कमाते हैं। सचिव नवीन सेमवाल ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों पर शुल्क कई गुना बढ़ा दिया गया है। जिससे शुल्क दिल्ली एयरपोर्ट से भी अधिक हो गया है। यदि बढ़े हुए शुल्क काे वापस नहीं लिया गया तो वो आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर हेमंत डंग, विजय पाल रावत, जयप्रकाश नारायण, बंटी भाटिया, विजेंद्र कंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed