{"_id":"59b9f4c44f1c1b7d688b46c3","slug":"air-india-pilot-angry-to-see-dog-in-flite-at-jolly-grqant-air-port","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर फ्लाइट में चढ़ गया कुत्ता तो मचा गया हड़कंप, जानिए क्या है इसके पीछे का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर फ्लाइट में चढ़ गया कुत्ता तो मचा गया हड़कंप, जानिए क्या है इसके पीछे का सच
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Sep 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइट में कुत्ते के चढ़ने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। कहा जा रहा है एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री अपने कुत्ते के साथ सफर करने के लिए चढ़ गया। इस पर पायलट भड़क गया और कुत्ते को नीचे उतारने की जिद पर अढ़ गया है। आइए जानते हैं इसके पीछे का सच...
विज्ञापन
अमर उजाला संवाददाता ने जब इस बात की जांच पड़ताल की तो यह सच सामने आया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में इंटरनेशनल टेबल टेनिस कोच जितेंद्र सिंह बिष्ट पत्नी उदिता बिष्ट और अपने डॉगी के साथ लखनऊ आने को देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने अपने डॉगी के सफर के लिए 1800 रुपए का शुल्क भी चुकाया था। लेकिन जैसे ही पायलट ने उनके साथ डॉगी को देखा वह आग बबूला हो गया।
डॉगी की बुकिंग कराई गई थी
10,938 रुपये में टिकट बुक कराया गया था
मंगलवार को हुए इस वाकये के बारे में जब एयरपोर्ट पर स्टाफ से बात की तो उन्होंने इस बात की तस्दीक की। बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट देहरादून के लखनऊ जा रही थी।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में इंटरनेशनल टेबल टेनिस कोच जितेंद्र सिंह बिष्ट पत्नी और डॉगी के साथ लखनऊ आने को देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।
सुबह दस बजे रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआइ-9694 से 10,938 रुपये में टिकट बुक कराया गया था। एयरपोर्ट पहुंचकर डॉगी की बुकिंग कराई, जिसके लिए शुल्क भी लिया। चेकिंग के बाद वे विमान में जाकर बैठ गए।

पायलट को समझाने की कोशिश की गई
मजबूरन उन्हें अकेले ही आना पड़ा
पायलट को प्लेन में कुत्ता होने की सूचना मिली वह भड़क गया और विमान से उतरकर कुत्ते को हटाने की जिद पर अड़ गया। एयर इंडिया स्टेशन मैनेजर द्वारा पायलट को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वह नहीं माना।
इसके बाद जितेंद्र और उनकी पत्नी को कुत्ते के साथ विमान से उतार दिया गया। करीब आधे घंटे की देरी के बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी।
पायलट विदेशी मूल का था। इसके बाद बुधवार को मजबूरन उन्हें अकेले ही आना पड़ा।
इसके बाद जितेंद्र और उनकी पत्नी को कुत्ते के साथ विमान से उतार दिया गया। करीब आधे घंटे की देरी के बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी।
पायलट विदेशी मूल का था। इसके बाद बुधवार को मजबूरन उन्हें अकेले ही आना पड़ा।
अब माफी मांग रही एयरलाइंस
जितेंद्र ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत की
जानाकरी के मुताबिक जितेंद्र ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत देहरादून व अमौसी दोनों एयरपोर्ट पर की। वह इस मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
जिसके बाद एयर इंडिया प्रशासन जितेंद्र से माफी मांगने के साथ टिकट का पैसा वापस करने को तैयार है।
नियमानुसार पालतू जानवरों को फ्लाइट में ले जाया सकता है। लेकिन उनका हेल्थ व रैबीज सर्टिफिकेट होना चाहिए। इनका वजन कंटेनर सहित पांच किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। एक यात्री अधिकतम दो जानवर ले जा सकता है।