फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air Force Gagan Shakti military exercise continues at Chinyalisaur Airport Uttarkashi Uttarakhand news

Uttarakashi: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायु सेना का गगन शक्ति अभ्यास जारी, 20 जवानों ने की पैराशूट से लैंडिंग

Mon, 08 Apr 2024 11:45 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Apr 2024 11:45 AM IST
सार

वायुसेना की ओर से उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर गगन शक्ति अभ्यास किया जा रहा है। दस अप्रैल तक गगन शक्ति हवाई सैन्य अभ्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
Air Force Gagan Shakti military exercise continues at Chinyalisaur Airport Uttarkashi Uttarakhand news
आगरा एयरबेस लौटा एएन 32 विमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायु सेना का गगन शक्ति सैन्य अभ्यास जारी है। आज सोमवार को बीस जवानों ने हवाई अड्डे पर एएन 32 विमान से 18000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट से लैंडिंग की।  

विज्ञापन


चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने रविवार को भी गगन शक्ति के तहत हवाई सैन्य अभ्यास किया। वायुसेना के मालवाहक विमान एएन 32 ने रनवे पर लैंडिंग व टेकऑफ किया। आगरा एयरबेस से पहुंचे दो एनएन 32 विमानों ने आसमान में करीब एक घंटे तक अभ्यास किया।
विज्ञापन


10 अप्रैल तक किया जाएगा गगन शक्ति हवाई सैन्य अभ्यास
वायुसेना की ओर से एक से 10 अप्रैल तक गगन शक्ति हवाई सैन्य अभ्यास किया जाएगा। वायुसेना के लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर राजस्थान के पोखरण से पश्चिमी व उत्तरी सीमा क्षेत्र में अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Election: उत्तराखंड में चुनाव का रुख मोड़ने का दम रखते हैं ढाई लाख से अधिक कर्मचारी, ये हैं सबसे बड़े मुद्दे

वायुसेना के गोरखपुर एयरबेस से दो एमआई 17 हेलिकॉप्टर भी हेलीपैड पर पहुंचे हैं। रविवार को दोनों एमआई 17 हेलिकॉप्टरों ने साढ़े नौ बजे टिहरी की ओर उड़ान भरी। वहीं, आगरा एयरबेस से पहुंचे एएन 32 विमान ने सुबह साढ़े आठ और साढ़े 10 बजे दोबारा आसमान में अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed