फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aiims Rishikesh Give Free treatment up to 18 years Patients 

खुशखबर: एम्स में 18 साल तक के मरीजों का होगा मुफ्त इलाज, 30 तरह की गंभीर बीमारियां होंगी कवर

Sat, 01 Dec 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Dec 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Aiims Rishikesh Give Free treatment up to 18 years Patients 
doctors - फोटो : pexels.com

सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 18 वर्ष तक के किशोरों का उपचार एम्स ऋषिकेश में मुफ्त हो सकेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सरकार ने एम्स ऋषिकेश से मुफ्त उपचार का अनुबंध किया है।

विज्ञापन


पात्रों को 30 बीमारियों, हृदय रोग और जन्म के समय से आई विकृतियों के उपचार की सुविधा मिलेगी। एम्स ऋषिकेश के निदेशक डा. रविकांत और एनएचएम निदेशक डा. अंजली नौटियाल ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


डा. अंजली नौटियाल ने बताया कि एनएचएम के तहत सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 18 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों की प्राथमिक जांच व स्क्रीनिंग के बाद मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत जन्म के समय से जीभ का तालू से चिपका होना, तंत्रिका नली दोष, कान की महंगी सर्जरी, आंखों की सर्जरी, जन्म पर दोष, न्यूनता, बचपन की बीमारियों, विकास में देरी और विकलांगता के अंतर्गत आने वाली सभी बीमारियों का उपचार किया जाता है।

उन्होंने बताया कि राज्य के तीन मेडिकल कॉलेज, फोर्टिस अस्पताल, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, जौलीग्रांट अस्पताल में भी यह सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत इस वर्ष अभी तक 506 बच्चों की मुफ्त सर्जरी की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed