फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aiims Rishikesh Convocation 2020: Amit Shah will Give Honor and Medal to Students

ऋषिकेश एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, छात्रों को देंगे पुरस्कार और मेडल 

Thu, 12 Mar 2020 08:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Mar 2020 08:28 PM IST
सार

  • एम्स ऋषिकेश में शनिवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में लेंगे भाग 

विज्ञापन
Aiims Rishikesh Convocation 2020: Amit Shah will Give Honor and Medal to Students
अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शनिवार 14 मार्च को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान वे मेडिकल और नर्सिंग के छात्रों को शैक्षिक पुरस्कार और मेडल प्रदान करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पुख्ता इंतजाम करने में जुटा है। केंद्रीय गृह मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव एवं संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

एम्स प्रशासन सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार, डीजीपी अनिल रतूड़ी पत्र लिखकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अनुरोध किया है।

इसके अलावा कोयल घाटी से लेकर एम्स के मध्य पड़ने वाली सड़क की खराब स्थित को देखते हुए अपर मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी ओम प्रकाश को भी पत्र लिखा है। एम्स में दीक्षांत समारोह का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे होगा। शहर में वीवीआईपी लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed