फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AI is the foundation of future healthcare

Dehradun News: एआई है भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं की नींव

Sat, 21 Feb 2026 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
AI is the foundation of future healthcare
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अलाइव का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसमें देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्य विज्ञान और उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका और उसके बढ़ते प्रभाव पर मंथन किया।
विज्ञापन




बंगलूरू के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज के डीन प्रो. श्रीपाल पाटिल ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि एआई के उपयोग से फार्मेसी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्य अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो जाएंगे। हिमालयन वेलनेस सेंटर के अध्यक्ष डाॅ. एस फारूक ने कहा कि एआई भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं की नींव है। सम्मेलन में स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में एआई और नई तकनीक के प्रभाव और उनके उपयोग पर विचार विमर्श होगा।
विज्ञापन


सम्मेलन में अमेरिका, चीन, दुबई, दक्षिण कोरिया, केन्या समेत देश विदेश से 400 प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग लेंगे। सम्मेलन में यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ एकेडमिक्स डाॅ. प्रमोद एस नैयर, कुलसचिव डाॅ. डीके जोशी, डीन ऑफ स्कूल ऑफ फार्मेसी डाॅ. नरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed