फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ahoi Mata fast will be observed on 5th November

Dehradun News: पांच नवंबर को होगा अहोई माता का व्रत

Fri, 03 Nov 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ahoi Mata fast will be observed on 5th November
अहोई अष्टमी का व्रत पांच नवंबर को रखा जाएगा। महिलाओं ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में चहल-पहल है और माता के कैलेंडर बिकने लगे हैं। वहीं, चांदी से तैयार अहोई माता के लॉकेट की मांग भी बढ़ रही है। चांदी के मोतियों के साथ लॉकेट पिरोकर पूजा के समय गले में पहना जाता है। सराफा और सुनारों के यहां अलग-अलग तीन तरह के चांदी के मोतियों की अधिक मांग है। इनकी कीमत 200 से 1000 रुपये तक है। महिलाओं ने बताया कि त्योहार पर दीवार पर गेरू से भी अहोई माता का चित्र बनाया जाता है।
विज्ञापन






क्या है अहोई माता व्रत

अहोई माता का व्रत बच्चों की तरक्की और दीर्घायु के लिए रखा जाता है। माताएं अपने बच्चों के सुखी जीवन, खुशहाली, लंबी आयु और धन-धान्य के लिए यह व्रत करती हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है। महिलाएं पूरा दिन व्रत करने के बाद शाम के समय तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। वहीं, कुछ लोग चंद्रमा को अर्घ्य देकर भी व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed