फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agriculture officer absent for three months; farmers from

Dehradun News: तीन महीने से कृषि अधिकारी नदारद 100 गांवों के किसान हैं परेशान

Sat, 22 Aug 2026 02:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 22 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Agriculture officer absent for three months; farmers from
छावनी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में पिछले करीब तीन महीने से कृषि अधिकारी के नदारद रहने से क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। जौनसार-बावर के 100 से अधिक गांवों के किसान कृषि ऋण, फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड के नवीनीकरण के लिए बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें बैरंग ही लौटना पड़ रहा है।जौनसार-बावर का प्रमुख केंद्र होने के कारण चकराता की पीएनबी शाखा से बड़ी संख्या में ग्रामीण जुड़े हैं। कृषि संबंधी कार्यों के लिए किसान दूरदराज के दुर्गम गांवों से बैंक पहुंचते हैं, लेकिन अधिकारी के न होने से उन्हें समय पर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। किसानों का आरोप है कि पूछने पर बैंक कर्मचारियों की ओर से उन्हें एक महिला कृषि अधिकारी का नंबर थमा दिया जाता है। जब वे उस नंबर पर संपर्क करते हैं, तो उन्हें फाइल लेकर कालसी या विकासनगर आने का फरमान सुनाया जाता है। जबकि िकसानों का कहना है कि कृषि अधिकारी के न मिलने पर उन्हें कई बार बैंक जाना पड़ता है। वह हर बार सोचते हैं कि शायद इस बार कृषि अधिकारी मिल जाए लेकिन उन्हें हमेशा निराशा हाथ लगती है। किसानों का कहना है कि ऐसे में उनके कार्य महीनों तक लंबित रहते हैं। बाद में अधिकारी का नंबर मिलता है। अतिरिक्त खर्च और समय की बर्बादी से रोष : स्थानीय किसान बारू दत्त शर्मा, जगदीश, महेंद्र सिंह, जगत सिंह, कुंवर सिंह, भोपाल सिंह और रमेश ने बैंक की इस कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि लंबे समय से उनके केसीसी नवीनीकरण समेत कई जरूरी काम लटके हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्र से अपने काम छोड़कर कालसी या विकासनगर जाना उनके लिए अतिरिक्त समय और पैसे की बर्बादी है। किसानों ने बैंक प्रबंधन से चकराता शाखा में कृषि अधिकारी की नियमित तैनाती और लंबित फाइलों के तत्काल निस्तारण की मांग उठाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed