फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer Recruitment: Agniveers will be recruited in Ranikhet in August

Agniveer Recruitment : अगस्त में रानीखेत में होगी अग्निवीरों की भर्ती, यहां पांच दिन में पांच हजार से अधिक आवेदन

Wed, 06 Jul 2022 01:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Jul 2022 01:04 PM IST
सार

एक ओर जहां प्रदेश में अग्निवीरों की भर्ती शुरू होने जा रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं । बुधवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस संबंध में पत्रकारवार्ता की। रुद्रपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने योजना को युवाओं के साथ छल बताया।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment: Agniveers will be recruited in Ranikhet in August
अग्निपथ योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में अग्निवीरों की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगस्त में रानीखेत में होने वाली अग्निवीरों की भर्ती की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डायरेक्टर रिक्रूटमेंट आदित्य मिश्रा ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से भर्ती के दौरान प्रशासन से सहयोग मांगा।

विज्ञापन


डायरेक्टर रिक्रूटमेंट ने कहा कि भर्ती रैली में काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचते हैं। अभ्यर्थियों की भर्ती में पात्रता संबंधी कई कठिनाइयां सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र से चेहरे का मिलान और अभिलेख सत्यापन में सहायता की जाए। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि अभ्यर्थियों के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम वंदना सिंह ने बैठक में उपस्थित संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन को निर्देश दिए कि इस दौरान स्थानीय होटल-रेस्टोरेंट संघ के साथ वार्ता कर ली जाए। कोई भी होटल मालिक अभ्यर्थियों से अधिक वसूली न करे। खाद्य सामग्री की आपूर्ति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में धर्मशालाओं और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की जाए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं सुचारु रखें। उन्होंने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पांच दिन में पांच हजार से अधिक अग्निवीरों ने किया आवेदन

लैंसडौन में सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई है। लैंसडौन भर्ती कार्यालय की देखरेख में होने वाली भर्ती रैली के लिए पांच दिन में पांच हजार से भी अधिक अग्निवीरों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। भर्ती कार्यालय के सूत्रों के अनुसार भर्ती के लिए 30 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। भर्ती रैली के अगस्त माह में होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें...Badrinath-Kedarnath: मंदिर के गर्भ गृह का वीडियो वायरल होने पर विवाद, मोबाइल-कैमरा ले जाने पर लगेगा प्रतिबंध 

अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ छल: यशपाल आर्य

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बुधवार को रुद्रपुर में पत्रकारावार्त की। इस दौरान उन्होंने अग्निपथ योजना के लेकर कहा कि यह युवाओं के छल है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed