एक ट्वीट पर मंत्री ने लिया एक्शन, गांव में पहुंचा नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून के दूधली निवासी युवा अजय ने ट्विटर पर गांव के टेलीफोन एक्सचेंज की शिकायत केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से की तो एक सप्ताह के भीतर एक्सचेंज ठीक हो गया।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद अब दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भी सोशल साइट्स पर शिकायत की सुनवाई करते हुए कार्रवाई की है। इससे दूधली और आसपास के सात गांवों में कनेक्टिविटी की समस्या दूर हो गई है।
दूधली गांव और आसपास के गांवों में कनेक्टिविटी देने वाला बीएसएनएल का एक्सचेंज लंबे समय से खराब था। ग्रामीणों ने कई बार बीएसएनएल से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन यहां बीएसएनएल के उपभोक्ता बेहद परेशान हो गए।
देहरादून जिले के डोईवाला ब्लाक के दूधली एक्सचेंज की बैटरी महीनो से ख़राब है,बिजली जाने पर नैटवर्क खत्म होजाते है @manojsinhabjp #BSNLSeva
— Ajay Kumar (@realAjayKr) August 3, 2016
राज्यमंत्री को ट्वीट करते ही बीएसएनएल हुआ टाइट
दूधली गांव के अजय कुमार ने मामले में केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को ट्वीट कर पूरी जानकारी दी। मंत्री ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और बीएसएनएल को सीधे कार्रवाई के निर्देश दिए।
बीएसएनएल ने मामले में सात दिन के भीतर कार्रवाई कर ट्वीटर पर ही अजय को अवगत भी करा दिया। यह ट्वीट सीजीएम उत्तराखंड, बीएसएनएल से अजय को आया है। बता दें कि इससे पहले रेल मंत्री सुरेश प्रभु, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी इस तरह की ट्वीट शिकायतों का संज्ञान लेकर कार्रवाई कर चुके हैं।
Lodge complaints against any telecom operator & Department of posts at my Twitter handle @manojsinhabjp . pic.twitter.com/yvTJkkzakj
— Manoj Sinha (@manojsinhabjp) August 2, 2016
आप भी कर सकते हैं शिकायत
अगर आप भी दूरसंचार कंपनी से जुड़ी ऐसी ही किसी समस्या से परेशान हैं तो ट्वीटर पर सीधे केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए आपको अपने ट्वीटर अकाउंट में पोस्ट लिखकर उसमें केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की आईडी @manojsinhabjp पर टैग करना होगा। इसके अलावा अगर आप रेलवे से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो रेल मंत्री सुरेश प्रभू के ट्वीटर आईडी @sureshpprabhu पर अपनी शिकायत ट्वीट कर सकते हैं। विदेश मामलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आईडी @sushmaswaraj पर ट्वीट कर सकते हैं। कई और मामलों में पीएमओ की आईडी @PMOIndia पर ट्वीट कर सकते हैं।