{"_id":"84f56442dd628a246ac780e39cdf7710","slug":"after-the-uproar-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बाद बंटे सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बाद बंटे सिलेंडर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Nov 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय दिन पर दीपनगर में गैस सिलेंडरों का वितरण न होने से नाराज लोगों ने एजेंसी पर जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद एजेंसी संचालक ने सिलेंडरों का वितरण कराया। साथ ही बुधवार को भी सिलेंडर बांटने का आश्वासन दिया गया। उपभोक्ताओं ने एजेंसी की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से की है।
विज्ञापन
दो सप्ताह से नहीं मिली गैस
दीपनगर क्षेत्र में प्वाइंट डिलिवरी के लिए सोमवार का दिन तय है। लेकिन, दो हफ्ते से लोगों को गैस नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार को राजीवनगर में सिलेंडर बांटने का दिन था। इस बीच गैस न मिलने से नाराज दीपनगर के लोग सुबह यहां पहुंच गए। वहीं मंगलवार को एजेंसी में दो ट्रक सिलेंडर आए थे। एक ट्रक राजीवनगर और दूसरा एजेंसी के समीप कालोनी में भेज दिया गया।
विज्ञापन
एजेंसी से सिलेंडर लेने को कहा
राजीवनगर में कुछ सिलेंडर बांटने के बाद कर्मचारियों ने लोगों को एजेंसी के समीप से गैस लेने को कहा। इस पर लोग दूसरे स्थान पर पहुंच गए। लोगों ने वहां पहुंचकर गैस के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर एजेंसी संचालक ने आखिरकार दीपनगर और राजीवनगर के लोगों को सिलेंडर वितरित किए
विज्ञापन
मंगलवार को दीपनगर में करीब 130 और राजीवनगर में 120 सिलेंडर बांटे गए। यहां बुधवार को भी गैस सिलेंडर बांटे जाने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान दिनेश सती, एनएस बिष्ट, लक्ष्मी कुकरेती, भगवत चौहान, चक्रधर पंत, राजेश शर्मा, विवेक डंगवाल आदि लोग मौजूद थे।