{"_id":"57d76fb14f1c1b912cd47e68","slug":"after-the-threat-of-dengue-chikungunya-come-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के बाद अब उत्तराखंड में चिकनगुनिया का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के बाद अब उत्तराखंड में चिकनगुनिया का खतरा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Sep 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
AS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से डंक से जूझ रहे प्रदेश में अब चिकनगुनिया फैलने का खतरा पैदा हो गया है। दिल्ली में बड़ी संख्या में रोगी सामने आने के बाद उत्तराखंड में भी इसको लेकर चिंता जताई जा रही है। स्वास्थ्य निदेशालय ने इस मामले में अलर्ट जारी करते हुए सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों चिकनगुनिया का प्रकोप है। बड़ी संख्या में मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं। दिल्ली से उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में लोगों का आवागमन बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में प्रदेश में भी चिकनगुनिया का खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डेंगू जैसा ही है चिकनगुनिया
डेंगू और चिकनगुनिया दोनों ही बीमारियों के कारण, लक्षण और उपचार लगभग एक जैसे ही हैं। दोनों ही बीमारियां एडीज मादा मच्छर के काटने से होती हैं। दोनों मामलों में मरीजों को बुखार होता है और प्लेटलेट्स में कमी आती है। हालांकि चिकनगुनिया को डेंगू की तुलना में हल्का बुखार माना जाता है।
विज्ञापन