फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the stricture, the number of tourists in Mussoorie decreased by 50 percent

सख्ती के बाद मसूरी में 50 फीसदी कम हुई पर्यटकों की संख्या

Mon, 12 Jul 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
After the stricture, the number of tourists in Mussoorie decreased by 50 percent
शहर में वीकेंड पर कम सैलानी घूमने पहुंचे। कुठाल गेट और कोल्हूखेत के पास पुलिस की सख्ती के चलते मसूरी आने वाले सैलानियों की संख्या में कमी आई। जिन सैलानियों के पास होटल बुकिंग, स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण और कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट है उनको ही शहर में आने दिया जा रहा है। इसके चलते शहर में सैलानियों की खास भीड़ नहीं जुट रही है।
विज्ञापन

सीओ नरेन्द्र पंत ने बताया कि 50 फीसदी से अधिक वाहनों को दस्तावेज नहीं होने पर कुठाल गेट से वापस भेजा जा रहा है। इससे शहर में भीड़ नियंत्रित है और जाम की स्थिति भी नहीं है। सीओ मसूरी नरेन्द्र पंत के अनुसार पिछले वीकेंड और इस वीकेंड के तीन दिनों में मसूरी आने वाले वाहनों की संख्या में भारी कमी आई है। जानकारी के अनुसार पिछली तीन जुलाई को 3400 चारपहिया और 950 दोपहिया वाहन पहुंचे थे। चार जुलाई को 3200 चारपहिया और एक हजार दोपहिया वाहन शहर पहुंचे थे। इसकी तुलना में इस वीकेंड पर शनिवार को 1600 चारपहिया और 700 दोपहिया वाहन मसूरी पहुंचे। वहीं, रविवार को मात्र 1100 चारपहिया और 850 दोपहिया वाहन मसूरी आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed