फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the final result, you will get a chance to improve the number

फाइनल रिजल्ट के के बाद मिलेगा नंबर सुधारने का मौका

Mon, 14 Mar 2022 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
After the final result, you will get a chance to improve the number
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बीते शनिवार को 10वीं की टर्म-1 का रिजल्ट जारी किया गया। नंबर सुधार के लिए छात्र बोर्ड परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट आने के बाद आवेदन कर सकते हैं। फाइनल रिजल्ट टर्म-2 की परीक्षा होने के बाद जारी किया जाएगा। 10वीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन

पहली बार सीबीएसई की ओर से दो भागों में बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। टर्म-2 की परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया। इसमें सिर्फ लिखित परीक्षा के नंबर जारी किए गए हैं, जबकि प्रैक्टिकल के नंबर फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाएंगे। बोर्ड रिजल्ट में नंबरों से नाखुश छात्रों को बोर्ड की ओर से नंबर सुधारने का मौका मिलेगा। इस बार यह मौका छात्रों को फाइनल रिजल्ट के बाद मिलेगा। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि 10वीं के टर्म-1 परीक्षा के रिजल्ट में सिर्फ लिखित परीक्षा के नंबर स्कोरकार्ड जारी किया गया है। नंबर सुधार का विकल्प बोर्ड की ओर से फाइनल रिजल्ट के बाद दिया जाएगा। 26 अप्रैल से शुरू होने वाली बोर्ड बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई की ओर से डेटशीट जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed