{"_id":"6104513f8ebc3ebf3b1ea85c","slug":"after-the-displeasure-of-the-mla-doon-hospital-got-an-ambulance-city-news-drn386059736","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार विधायक की सख्त नाराजगी के बाद दून अस्पताल को मिली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार विधायक की सख्त नाराजगी के बाद दून अस्पताल को मिली एंबुलेंस
विज्ञापन
आखिरकार राजपुर विधायक खजानदास की नाराजगी काम आई और दून अस्पताल को एंबुलेंस मिल गई। पिछले माह बैठक के दौरान विधायक खजानदास की ओर से बजट जारी करने के बावजूद दून अस्पताल को एंबुलेंस नहीं मिल पाई थी, इस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई थी।
विधायक की नाराजगी के बाद न सिर्फ नई एंबुलेंस खरीदी गई वरन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व विधायक खजानदास की मौजूदगी में दून अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के जो भी चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी जहां पर तैनात हैं, वे वहीं रहकर मरीजों के इलाज में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। सरकार मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज सुविधाएं मुहैया कराए जाने को लेकर प्रतिबद्ध है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर सरकार, शासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारी तैयारियां की जा रही हैं।
विधायक खजानदास ने कहा कि सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक की चिंता को समझती है और जन समस्याओं का समाधान ही भाजपा की सबसे पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना समेत कई उपस्थित थे।