फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the court order, Clementtown police have registered

Dehradun News: कर्नल पर घर में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप

Sun, 04 Feb 2024 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
After the court order, Clementtown police have registered
Iवर्ष 2015 का है मामला, कोर्ट के आदेश पर क्लेमेंटाउन थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाI
विज्ञापन




थाना क्लेमेंटटाउन में कर्नल के घर काम करने वाली एक महिला ने कर्नल पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद क्लेमेंटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 2015 का है।

थाना प्रभारी क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाला ने बताया कि अंबाला हरियाणा निवासी एक महिला शिकायत की है। बताया कि वह वर्ष 2015 में आईएसबीटी देहरादून के नजदीक झुग्गी बस्ती में रहती थी। वह अपना जीवन यापन करने के लिए झाडू़-पोछा और घरों में खाना बनाने का काम करती थी। वह क्लेमेंटटाउन में रहने वाली दीपाली नाम की महिला के घर पर काम करती थी। उनके घर पर महिला का पति कर्नल गौरव गोसाईं और उनके बच्चे रहते थे। एक दिन रविवार को अचानक महिला किसी काम से बच्चों को लेकर बाहर गई हुई थी। करीब दो बजे दोपहर में आरोपी कर्नल घर आया और उसे इशारे से बेडरूम में बुलाया। कहा कि सिर में दर्द हो रहा है। माथे पर बाम लगा दो। वह माथे पर बाम लगा रही थी तो वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जबरदस्ती की और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो ठीक नहीं हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक-लाज की डर से उसने यह बात छिपाए रखी। इसके बाद वह काम छोड़कर वापस अपने गांव अंबाला चली गई।
विज्ञापन




बताया कि सितंबर 2023 को अपने काम से देहरादून आई और बल्लूपुर चौराहे के पास से जा रही थी। इस बीच दीपाली ने आवाज देकर बुलाया और बिना बताए काम छोड़कर जाने की बात पूछी। जिसके बाद उसने उसके साथ 2015 में हुई दुष्कर्म वाली घटना के बारे में बताया। दीपाली ने शिकायत पुलिस में करने को कहा। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद उसने इसकी शिकायत क्लेमेंटटाउन के साथ ही एसएसपी कार्यालय में भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर क्लेमेंटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed