फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After talking to the disaster secretary, requested to

Dehradun News: प्रभावित परिवार को हर माह मिलेंगे चार हजार रुपये

Sat, 19 Aug 2023 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
After talking to the disaster secretary, requested to

विज्ञापन



आपदा प्रभावित गांव जाखन को लेकर विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक

आपदा सचिव से बात कर किराए की राशि चार से पांच हजार रुपये करने का आग्रह



बिजली आपूर्ति और छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था जल्द करने के निर्देश

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने आपदा प्रभावित गांव जाखन को लेकर तहसील सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियाें और आपदा प्रभावित गांव के लोगों के साथ बैठक की। आपदा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रत्येक परिवार को किराए के लिए प्रति माह चार हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया। विधायक ने दूरभाष पर आपदा सचिव रंजीत सिन्हा से वार्ता कर पीड़ित परिवारों को रहने के लिए प्रत्येक माह मिलने वाली चार हजार रुपये की राशि को मुख्यमंत्री से वार्ता कर पांच हजार रुपये करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन




बिजली विभाग के अधिकारियों को गांव की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने के निर्देश दिए। गांव का प्राथमिक विद्यालय भी खतरे की जद में है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था और सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि आपदा की स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन एवं भूवैज्ञानिक विभाग की टीम से स्थलीय निरीक्षण कराया जा रहा है। सरकार और उनकी कोशिश है कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द व्यवस्थित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को अपने स्तर से हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।




बैठक में एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू, ग्राम प्रधान अंकित तोमर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खजान नेगी, रिकेश शर्मा, नरेंद्र तोमर, रोशन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed