फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   after surgical strike alert on nepal border.

PoK में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नेपाल बॉर्डर पर एजेंसियां अलर्ट

Fri, 30 Sep 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा (चंपावत) Updated Fri, 30 Sep 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
after surgical strike alert on nepal border.
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान - फोटो : file photo

पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कमांडेंट केसी राणा के निर्देश पर एसएसबी ने भी बॉर्डर पर नियमित पेट्रोलिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव बढ़ने के बाद नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल के रास्ते भारत में आतंकियों की घुसपैठ के अंदेशे से सुरक्षा एजेंसियां खासी सतर्क हो गई है।
विज्ञापन


एसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया बॉर्डर पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी, कस्टम, इमिग्रेशन, पुलिस और सीआईएसएफ को मौके पर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसिंयों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

after surgical strike alert on nepal border.
टनकपुर से लगी नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान। - फोटो : file photo

हालांकि एसपी का कहना है कि नेपाल सीमा से आतंकियों के घुसपैठ की आशंका कम है, लेकिन ऐहतियातन सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बॉर्डर पर तैनात हर सुरक्षा एजेंसियों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है।

वहीं, पुलिस को भी संवेदनशील क्षेत्र पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बनबसा में एफ कंपनी के कमांडर एसआई जगदीश प्रसाद और डी कंपनी के कमांडर कलजी सोढ़ा के नेतृत्व में जवान सीमा पर निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed