फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After snowfall, bears are walking in rooftops in the villages of Darma Valley

उत्तराखंडः बर्फबारी के बाद दारमा घाटी के गांवों में छतों पर टहल रहे हैं भालू, लोगों में दहशत

Mon, 06 Jan 2020 01:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 06 Jan 2020 01:19 PM IST
सार

  • माइग्रेशन पर लौटे ग्रामीणों को सता रही है सामान की चिंता 

विज्ञापन
After snowfall, bears are walking in rooftops in the villages of Darma Valley
छतों पर पड़ी बर्फ पर भालू के पैरों के निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बर्फबारी के बीच दारमा घाटी में भालुओं का आतंक भी बढ़ गया है। भालू मकानों की छतों में टहल रहे हैं। इससे लोगों में भवनों और सामान की सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ गई है। दारमा के चौदह गांवों के लोग हर साल जाड़ों में धारचूला आदि निचले क्षेत्रों में आ जाते हैं। सभी घरों में पर्याप्त मात्रा में राशन सहित अन्य जरूरी सामान होता है।

विज्ञापन


माइग्रेशन के दौरान वहां पर भालू मकानों की छतों को तोड़कर भीतर रखे अनाज को खा जाते हैं। पिछले साल भी भालुओं ने एक दर्जन मकानों को तोड़ दिया था। इस साल भी वहां पर भारी हिमपात हुआ है। कुछ मकानों की छतों पर ताजा बर्फबारी के बाद भालुओं के पंजों के निशान हैं।

विज्ञापन

12 दिसंबर से बंद है दारमा घाटी की सड़क

आजकल इस घाटी में आईटीबीपी के जवान ही सीमा की सुरक्षा में लगे हैं। लोगों ने अपने घरों की छत पर भालुओं के पैर के निशान देखकर सामान की चिंता होने लगी है। दारमा घाटी को जाने वाली सड़क सेला से आगे बंद होने से लोग अपने घरों की देखभाल के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। दांतू गांव के प्रधान जमन दताल और बीडीसी सदस्य मनोज ग्वाल ने कहा कि सड़क को खोलने को लेकर शीघ्र ही उपजिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। 

12 दिसंबर की बर्फबारी के बाद से सेला गांव के आगे बर्फ होने के कारण सड़क बंद है। दारमा घाटी में दो जनवरी की बर्फबारी से सेला, चल, नांगलिंग, बालिंग में एक फीट, बोन, फिलम, सोन, दुग्तू, दांतू, गो में डेढ़ फीट से अधिक बर्फ है। ढाकर, तिदांग, मार्छाल और अंतिम गांव सीपू में लगभग दो फीट बर्फ पड़ी है। पंचाचूली ग्लेशियर और चीन बार्डर के दावे, विदांग आदि जगह पर 3 से 5 फीट बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed