फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DGP Uttarakhand Innovative experiment for the first time in Uttarakhand Police

Uttarakhand Police: पहली बार ‘अभिनव’ प्रयोग, कार्यवाहक डीजीपी को मित्र पुलिस की कमान, पढ़ें ये खास बातें

Thu, 30 Nov 2023 03:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 30 Nov 2023 03:05 PM IST
सार

आईपीएस अभिनव कुमार वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ डीजीपी उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करेंगे। उनके पास इस वक्त मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और एडीजी इंटेलीजेंस का भी चार्ज है

विज्ञापन
DGP Uttarakhand Innovative experiment for the first time in Uttarakhand Police
अभिनव कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में पहली बार पुलिस विभाग में नया प्रयोग हुआ है। डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद एडीजी अभिनव कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ कि जब मित्र पुलिस की कमान किसी कार्यवाहक डीजीपी के हाथों सौंपी जा रही है।

विज्ञापन


वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अभिनव कुमार बृहस्पतिवार को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ डीजीपी उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करेंगे। उनके पास इस वक्त मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और एडीजी इंटेलीजेंस का भी चार्ज है। वर्तमान डीजीपी अशोक कुमार बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें विदाई देने के लिए पुलिस लाइन देहरादून में एक रैतिक परेड का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार रैतिक परेड की सलामी लेंगे। डीजीपी अशोक कुमार का पूरे तीन साल का कार्यकाल रहा। उन्होंने 30 नवंबर 2020 को उत्तराखंड के ग्यारहवें डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण किया था। पुलिस लाइन देहरादून में बृहस्पतिवार को नवनियुक्त डीजीपी (कार्यवाहक) के तौर पर एडीजी अभिनव कुमार भी शामिल होंगे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय में कार्यदिवस की समाप्ति के वक्त डीजीपी अशोक कुमार उन्हें चार्ज सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपीएससी ने डीजीपी के लिए किया था बदलावI

डीजीपी बनने के लिए जरूरी अर्हता के अनुसार प्रदेश में कोई 30 साल की सेवा पूरी कर चुका आईपीएस अधिकारी नहीं था। ऐसे में यूपीएससी ने डीजीपी के लिए इस नियम को बदलते हुए सेवाकाल संबंधी अर्हता को 25 वर्ष कर दिया था। इस नए नियम के दायरे में प्रदेश कैडर के कुल सात अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी आए थे। इनका नाम यूपीएससी के पैनल में भेजने पर चर्चाएं हो रही थीं। लेकिन, अंतिम समय में सरकार ने इस पैनल को आगे नहीं भेजा। तब से नए डीजीपी के नाम पर असमंजस बना हुआ था। अंतिम समय तक नाम की घोषणा नहीं हुई थी। हालांकि, काफी दिनों से अभिनव कुमार के नाम पर ही मुहर लगने की चर्चाएं चल रही थीं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: डीजीपी अशोक कुमार बोले- इस समस्या को दूर न कर पाने का रहेगा मलाल, तीन साल के कार्यकाल में किए ये काम


अब डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने से ठीक एक दिन पहले एडीजी अभिनव कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने की घोषणा की गई है। प्रदेश में अब तक सभी 11 डीजीपी यूपीएससी के माध्यम से ही चुनकर आए थे। कार्यवाहक डीजीपी की व्यवस्था पहली बार की गई है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार अग्रिम आदेशों तक उन्हीं के पास डीजीपी का अतिरिक्त पदभार रहेगा। अब आमचुनाव भी होने हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि यहां कोई पूर्ण डीजीपी आएंगे या फिर 2024 के आमचुनावों में भी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यवाहक डीजीपी के पास ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed