फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After promotion charge of seven secretariat officers changed Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: पदोन्नति के बाद सचिवालय के सात अफसरों के बदले प्रभार, पढ़ें किसे सौंपी गई क्या कि जिम्मेदारी

Sat, 15 Feb 2025 03:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Feb 2025 03:49 PM IST
सार

उप सचिव हरीश सागर को पर्यटन और नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी दी गई है। अनुसचिव राम सिंह को अल्पसंख्यक विभाग, नंदराम को तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 

विज्ञापन
After promotion charge of seven secretariat officers changed Uttarakhand News in hindi
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचिवालय में पदोन्नति के बाद सात संयुक्त सचिव, उप सचिव व अनुसचिवों को नई जिम्मेदारियों से नवाजा गया है। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। हाल ही में पदोन्नत हुए संयुक्त सचिव मुकेश राय को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


संयुक्त सचिव महावीर सिंह कंडारी को आबकारी विभाग से हटाकर गन्ना एवं चीनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास आयुष विभाग बना रहेगा। उप सचिव हरीश सागर को पर्यटन और नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी दी गई है। अनुसचिव राम सिंह को अल्पसंख्यक विभाग, नंदराम को तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: अब ड्रोन से होगा मच्छरों पर हमला, एम्स ने डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण के लिए तैयार की कार्ययोजना
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सोनिया भारती को पर्यटन विभाग दिया गया है। उनसे अल्पसंख्यक विभाग वापस लिया गया है। वह छह वर्षों से इस विभाग में सेवाएं दे रही थीं। अनुसचिव हेमा पांडे को वन विभाग के साथ अब पर्यावरण विभाग भी दे दिया गया है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने इन सभी अधिकारियों के स्थानांतरण से जुड़े आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed