फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after poll report of tehri seat

मैदान में ज्यादा मतदान से उड़ी उम्मीदवारों की नींद

Thu, 08 May 2014 01:21 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 May 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
after poll report of tehri seat

टिहरी संसदीय क्षेत्र के मैदानी हिस्सों में हुए भारी मतदान भाजपा कांग्रेस के जोरदार प्रचार का नतीजा है। 5 मैदानी विधानसभा क्षेत्रों में 70 फीसदी मतदान से लग रहा है कि एक बार फिर मामला करीबी रहेगा।

विज्ञापन


कांग्रेस मैदान में पड़ने वाले भारी मतदान से उत्साहित दिख रही है तो भाजपा इसे एक बार फिर अपने पक्ष में मान कर चल रही है। वहीं पहाड़ों में आपदा के मुद्दे पर जनता की नाराजगी का फायदा भाजपा को मिल सकता है।
विज्ञापन


मुस्लिम दलित बहुल क्षेत्रों में मतदाता का निकलना समीकरणों में उलट फेर कर सकता है।

तीन जिलों की 14 विधानसभी सीटें

after poll report of tehri seat

टिहरी संसदीय क्षेत्र में टिहरी, देहरादून और उत्तरकाशी जनपद की 14 विधानसभा सीटें हैं। टिहरी जनपद की चार विधानसभाओं प्रतापनगर, घनसाली, टिहरी और घनौल्टी संसदीय क्षेत्र में आती हैं, जहां अन्य क्षेत्रों के अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ।

2012 विधानसभा चुनाव और टिहरी संसदीय उपचुनाव में यहां मतदान कम रहा। इन सभी सीटों पर मतदान फीसदी कम रहा, जिसमें कांग्रेस भाजपा के मुकाबले आगे रही थी।

संसदीय सीट के उत्तरकाशी जनपद की तीन और देहरादून जनपद की 7 विधानसभाओं में मतदान अधिक हुआ है। उत्तरकाशी की तीन विधानसभाओं गंगोत्री, यमनोत्री और पुरोला में लगभग 63 फीसदी मतदान हुआ है।

फिर भी विधानसभा से कम मतदान

after poll report of tehri seat

विधानसभा चुनाव 2012 के सापेक्ष यह आंकड़ा कम रहा है। तीनों विधानसभा सीटों पर 73 फीसदी मतदान हुआ, लेकिन लोकसभा चुनाव में यह मत फीसदी अच्छा माना जा रहा है।

उत्तरकाशी में आपदा लंबे समय से समस्या बनी हुई है, जिसको लेकर जनता की नाराजगी भी दिखाई दी। 2010 से लगातार इस क्षेत्र में आपदा का असर रहा है।

भाजपा और आम आदमी पार्टी ने यहां आपदा पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास को एक बड़ा मुद्दा बनाया था, जबकि कांग्रेस यहां ओबीसी कार्ड के भरोसे है।

विज्ञापन

इस विधानसभा ने बढ़ाई कांग्रेस की च‌िंता

after poll report of tehri seat

चकराता विधानसभा में शाम 6 बजे तक लगभग 52 फीसदी मतदान कांग्रेस की चिंताएं बढ़ा रहा है। इस विधानसभा से कांग्रेस हमेशा मजबूत बढ़त लेती रही है।

यहां मतदान में हुई कमी भाजपा के लिए जरूर राहत भरी है। देहरादून जनपद के विकासनगर और सहसपुर में 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। यहां पर लगभग 20 से 25 फीसदी मुस्लिम मतदाता है। मुस्लिम मतदाता को कांग्रेस से जोड़ कर देखा जा रहा है, हालांकि आम आदमी पार्टी और रालोद भी मुस्लिम मतदाताओं में सेंध मार सकते हैं।

मसूरी, रायपुर, दून कैंट और राजपुर विधानसभा में लगभग 65 फीसदी मतदान रहा है। टिहरी संसदीय उपचुनाव 2012 में इन चारों विधानसभाओं में भाजपा को बढ़त रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed