{"_id":"e48fc45c217103572898c2da87cf793f","slug":"after-poll-report-of-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा का कम मतदान कर रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा का कम मतदान कर रहा परेशान
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 08 May 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में सिर्फ पिथौरागढ़ जिला एक मात्र ऐसा है जहां साठ फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। शेष तीन जिलों बागेश्वर में 56 और अल्मोड़ा-चंपावत जिलों में 53 फीसदी ही मतदान हुआ है।
विज्ञापन
जबकि यह मानकर चला जा रहा था कि पिथौरागढ़ के सुदूर और दुर्गम इलाकों में मतदान का प्रतिशत कम रह सकता है।
मामूली अंतर रहा था पिछले चुनाव में
पिछले लोकसभा चुनाव में भी यहां जीत-हार का अंतर सबसे कम रहा था। कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने भाजपा के अजट से टम्टा से यह सीट छह हजार वोट से जीती थी।
2012 में हुए विधानसभा का चुनावी गणित देंखे तो यहां के चार जिलों की 14 विधानसभाओं में कांग्रेस के पास 8 और भाजपा के पास छह विधायक हैं। बागेश्वर, अल्मोड़ा चंपावत जिलों की विधानसभाओं पर कांग्रेस-भाजपा की सीधी और बराबरी की टक्कर रही थी।
विज्ञापन
बागेश्वर में ये रहा थे परिणाम
बागेश्वर जिले की दो विधानसभाओं में कपकोट सीट कांग्रेस के ललित फर्स्वाण के पास गई थी तो बागेश्वर विधानसभा भाजपा के चंदन राम दास ने जीती।
इसी प्रकार चंपावत जिले की लोहाघाट सीट भाजपा के पूरन सिंह फर्त्याल के पास गई तो दूसरी विधानसभा चंपावत कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल ने जीती।
दोनों दल जता रहे जीत का दावा
अल्मोड़ा जिले में छह विधानसभाएं हैं जिसमें तीन कांग्रेस के पास द्वारहाट मदन सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा मनोज तिवारी और जागेश्वर विधानसभा सीट गोविंद सिंह कुंजवाल ने जीती थी। जबकि भाजपा ने शेष तीन सल्ट सीट सुरेन्द्र सिंह जीना ने, रानीखेत अजय भट्ट और सोमेश्वर अजय टम्टा ने जीती थीं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने धारचूला, मयूख महर ने पिथौरागढ़ और नारायणराम आर्य ने गंगोलीहाट सीटें जीती थीं जबकि एक डीडीहाट सीट भाजपा के विशन सिंह चुफाल के खाते में गई थी।
अन्य जिलों अपेक्षा पिथौरागढ़ में हुए अधिक प्रतिशत ने यहां कांग्रेस-भाजपा को उलझा दिया है। कांग्रेस मानकर चल रही है यह उसका गढ़ रहा है जिसका फायदा उसे मिलेगा। जबकि भाजपा इस मतदान प्रतिशत को अपने पक्ष में मानकर चल रही है।