Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After Operation Sindoor Mussoorie tourism was also affected India Pakistan Tension read All Updates in hindi

Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मसूरी के पर्यटन पर भी पड़ा असर,  बुकिंग में भी 50 फीसदी तक की आई कमी

Sat, 10 May 2025 11:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 May 2025 11:04 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पर्यटन पर असर पड़ा है। मसूरी में बुकिंग में  50 फीसदी तक की कमी आई है।  

विज्ञापन
After Operation Sindoor Mussoorie tourism was also affected India Pakistan Tension read All Updates in hindi
मसूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मसूरी के पर्यटन पर भी असर पड़ा है। देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटकों ने अपनी एडवांस बुकिंग रद्द करनी शुरू कर दी है। वीकेंड की बुकिंग पर भी करीब 50 फीसदी तक का असर पड़ा है।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव है। शहर के होटलों की करीब 30 फीसदी एडवांस बुकिंग रद्द हो चुकी है। वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग में भी 50 फीसदी तक की कमी आई है। शहर के होटलों में मई-जून के लिए कोई नई बुकिंग नहीं आ रही है। पंजाब, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, यूपी सहित कई राज्यों के पर्यटकों ने अपनी मसूरी यात्रा रद्द कर दी है। इससे पर्यटन व्यवसाय को आर्थिक नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन

कैंपटी रोड स्थित होटल के स्वामी आशीष गोयल ने बताया कि उनके होटल बृहस्पतिवार को आए लोगों को वीकेंड तक रुकना था, लेकिन शुक्रवार को ही पर्यटक मसूरी छोड़कर चले गए। कुछ कपल्स ने भी चार दिनों की बुकिंग रद्द की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुबंई के पर्यटकों ने भी एडवांस बुकिंग कैंसिल की है। करीब 15 फीसदी एडवांस बुकिंग रद्द हुई है। वहीं, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि करीब 30 फीसदी एडवांस बुकिंग कैंसिल हो गई है।साथ ही नई बुकिंग नहीं हो रही है। इससे नुकसान की आशंका है।

ये भी पढ़ें...India-Pakistan Tension: साइबर हमले की आशंका, उत्तराखंड में साइबर कमांडो सक्रिय, STF ने जारी की एडवाइजरी

नामी स्कूलों ने बच्चों को घर ले जाने का दिया विकल्प

सूत्रों के अनुसार शहर के कई नामी स्कूलों ने अभिभावकों को अपने बच्चों को घर ले जाने का विकल्प दिया है। एक प्रतिष्ठित स्कूल ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। फिलहाल किसी भी प्रकार की चिंता की कोई स्थिति नहीं है, लेकिन अभिभावकों को बढ़ती चिंता के चलने यह विकल्प दिया है कि जो भी अभिभावक बच्चे को घर ले जाना चाहें, वे उन्हें ले जा सकते हैं। वहीं, एक अन्य स्कूल ने बताया कि कोई अभिभावक बच्चों को लेकर ज्यादा परेशान है तो उन्हें बच्चों को घर ले जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed