फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after making modi pm ramdev return haridwar

मोदी के पीएम बनने के बाद ही हरिद्वार आएंगे रामदेव?

Thu, 26 Dec 2013 08:48 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 26 Dec 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
after making modi pm ramdev return haridwar

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बन जाने तक हरिद्वार न आने की घोषणा कर चुके बाबा रामदेव नववर्ष पर भी हरिद्वार नहीं आएंगे।

विज्ञापन


अपने वचन पर बाबा इतने कायम हैं कि प्रतिवर्ष पांच जनवरी को पतंजलि योगपीठ में मनाई जाने वाली दिव्य योग मंदिर और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की वर्षगांठ अमृतसर में ही मनाई जाएगी। नरेंद्र मोदी वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे।

यह कहा था बाबा ने
बाबा रामदेव ने तीन माह पूर्व एक अक्तूबर को यह कहते हुए हरिद्वार छोड़ा था कि जिस दिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन जाएंगे, उसी दिन उनकी पतंजलि में वापसी होगी। इस बार बाबा दशहरे और दीपावली पर भी पतंजलि नहीं आए।
विज्ञापन


उधर, पतंजलि योगपीठ में लोकसभा चुनावों को देखते हुए माहौल बनाने का काम भी आचार्य बालकृष्ण पर छोड़ दिया गया है। इन दिनों पतंजलि में छोटी-छोटी गोष्ठियों और छोटे सम्मेलनों की श्रृंखला प्रारंभ हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि में बन रही है योजना
देश के पूर्व न्यायाधीशों और कार्यरत अधिवक्ताओं को पतंजलि बुलाकर दो दिन का लघु सम्मेलन आयोजित किया गया। उनसे आग्रह किया गया कि जिस प्रकार अधिवक्ताओं ने आजादी के आंदोलन में भूमिका निभाई थी, उसी प्रकार भ्रष्टाचारी कांग्रेस को हटाने और मोदी को लाने के लिए उन्हें भूमिका निभानी पड़ेगी।

एक जनवरी से ऐसे अनेक सम्मेलन पतंजलि योगपीठ में आयोजित किए जा रहे हैं। बाबा किसी सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed