फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After Kumari Selja Venugopal takes tough stance on Harish Rawat says party will not accept personal campaign

उत्तराखंड: सैलजा के बाद हरीश रावत पर वेणुगोपाल 'सख्त', कहा- व्यक्तिगत अभियान को पार्टी स्वीकार नहीं करेगी

Mon, 05 Oct 2026 09:22 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 05 Oct 2026 09:22 PM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने जनसंवाद यात्रा शुरू करने पर रविवार को दिल्ली जाकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर राज्य में आगामी चुनाव को लेकर चल रहे अभियान पर चर्चा की।

विज्ञापन
After Kumari Selja Venugopal takes tough stance on Harish Rawat  says party will not accept personal campaign
हरीश रावत, कुमारी सैलजा और वेणुगोपाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी के समानांतर कार्यक्रम कराने पर पूर्व सीएम हरीश रावत अपना स्पष्टीकरण देने सात अक्तूबर को दिल्ली आएंगे। यह कहना ठीक नहीं है कि अनुशासनहीनता है। स्पष्टीकरण व उनका पक्ष सुनने के बाद ही अगला कदम उठाने पर विचार करेंगे।

विज्ञापन

 

व्यक्तिगत अभियान को पार्टी स्वीकार नहीं करेगी: वेणुगोपाल

पूर्व सीएम हरीश रावत ने जनसंवाद यात्रा शुरू करने पर दिल्ली जाकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर राज्य में आगामी चुनाव को लेकर चल रहे अभियान पर चर्चा की।

विज्ञापन


वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया गया कि उत्तराखंड के सभी नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस के अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। यह अभियान कांग्रेस के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जाएगा। इसका एकमात्र लक्ष्य पार्टी की जीत सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी व्यक्तिगत स्तर पर चलाए जाने वाले अभियानों को स्वीकार नहीं करेगी। पार्टी संगठन की ओर से तय कार्यक्रमों के अनुसार, केवल सामूहिक कार्यक्रम ही आयोजित किए जाएंगे। पार्टी को भरोसा है कि प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा व मेहनत के बल पर आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed