फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   after international yoga day youth craze increased for yoga

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद योगा में बढ़ा युवाओं का क्रेज 

Thu, 30 Jun 2016 03:06 PM IST
नवीन नौटियाल/ अमर उजाला, ऋषिकेश
नवीन नौटियाल/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 30 Jun 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
after international yoga day youth craze increased for yoga
yoga

संयुक्त राष्ट महासभा की 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा के बाद योग को एक नई पहचान मिली है। यही वजह है कि अब युवा योग में अपना करियर तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


योग के प्रति बढ़े रुझान की तस्दीक तीर्थनगरी के ऑटोनामस कालेज के योग विज्ञान विभाग के आंकड़े करते है। घोषणा के बाद यहां संचालित एमए इन योगा और पीजी डिप्लोमा इन योगा में एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या में पचास फीसदी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


कालेज में योग प्रवक्ता डा. जयप्रकाश कंसवाल ने बताया कि वर्ष 2003 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डिप्लोमा इन योगा की शुरूआत हुई थी। उसके बाद वर्ष 2008 में एमए योग एवं वैकल्पिक जिज्ञासा पद्घति विषय आरंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2009 से 2013 तक लगभग सीटें खाली ही रही। लेकिन 21 जून 2015 से योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप मनाने की घोषणा के बाद छात्रों में योग के प्रति रुझान बढ़ा। इन कोर्सेज में प्रवेश पाने वाले छात्रों की संख्या में पचास फीसदी वृद्धि हुई। बताया कि इस साल भी छात्रों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है, क्योंकि एक दिन में प्रवेश पाने के लिए 30 छात्र प्रवेश फार्म खरीद चुके है।

पिछले तीन सालों की छात्र स्थिति

after international yoga day youth craze increased for yoga

छात्र स्थिति
(कुल सीट: एमए इन योगा-20 , डिप्लोमा इन योगा- 40)
वर्ष 2013-14   एमए योगा- 15, पीजी डिप्लोमा-10
वर्ष 2014-15  एमए योगा- 18 - पीजी डिप्लोमा- 8
वर्ष 2015-16  एमए योगा- 20 - पीजी डिप्लोमा- 23

यह है फीस 
पीजी डिप्लोमा इन यौगिक साईंस - 13 हजार 143
एमए योग एवं वैकल्पिक जिज्ञासा पद्घति- दो साल की 43 हजार 286 
(नोट: फीस में इसमें ट्रैक शूट, शोधन सामाग्री, सिक्योरिटी फीस आदि शामिल हैं।)

देश विदेश में अपार संभावनाएं 
प्रवक्ता कंसवाल ने बताया कि योग की शिक्षा हासिल कर देश और विदेश में अपार संभावनाएं है। कालेज से योग की तालीम हासिल करने वाले छात्र चीन, मारीशस समेत कई देशों और देश के नामी अस्पतालों और महाविद्यालय में योग की तालीम छात्रों को दे रहे हैं। 
 
25 जुलाई तक लें प्रवेश 
योग विभाग में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी के स्नातक में 40 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इसके बाद एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन योगिक साइंस य दो वर्षीय एमए योग एवं वैकल्पिक जिज्ञासा पद्घति में प्रवेश लिया जा सकता है। बुधवार से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया 25 जुलाई तक चलेगी।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed