फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After handing over the tricolor, Governor Lt. J. Gurmeet

तिरंगा हवा से नहीं हर भारतीय की आत्माओं से लहराता है : राज्यपाल

Wed, 14 Aug 2024 03:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
After handing over the tricolor, Governor Lt. J. Gurmeet
तिरंगा सौंपे जाने के बाद राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि भारतीय झंडे के अंदर एक गर्व और प्रेरणा है। यही वह झंडा है, जयहिंद है जिसने हमको स्वतंत्रता दिलाई है। झंडा हवा से नहीं हर एक भारतीय की आत्माओं से लहराता है। झंडे को देखकर लगता है कि भारत के सपनों को कुछ रूप दूं। उन्होंने कहा कि जब तिरंगे को देखते हैं तो ऐसा लगता है कि वे अपनी फौज की ड्यूटी पर खड़े हैं। कहा कि आज के दिन हम अपने हर सैनिक को भी जय हिंद बोलते हैं, जो सरहद पर खड़े होकर भारत की सरहदों की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने तिरंगे को एक सफलता के साथ जोड़ा है। जहां पर भी जीत होती है, वहां पर झंडा लहराया जाता है। कहा कि तिरंगा झंडा हमारे राष्ट्र की एक सोच, विचार और धारणा है। भारत का एक-एक कण, भारत की मिट्टी, भारत का पूरा वातावरण चाहे वो पशु हों, पक्षी हों, नदियां हों या पेड़ और पहाड़, सब इस तिरंगे में हैं। उन्होंने तिरंगा यात्रा और राष्ट्रपर्व की बधाई देते हुए कहा कि झंडे के रूप में आपका संदेश हर एक घर पर लहराए, यही उनकी कामना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed